झांसी: झाँसी मंडल के ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान, 6 यात्रियों से ₹17155 राजस्व वसूल किया गया
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 झाँसी मंडल के ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम एवं रेल यात्रा को अधिक अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु एक वृहद स्तर का टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।