सहावर: सहावर पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹5200 बरामद
जनपद कासगंज की थाना सहावर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन जुआरी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है,व उन जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 5200 रुपये भी बरामद किए हैं,यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को प्रेसनोट जारी कर 5 बजे मीडिया को दी है,वहीं पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।