रफीगंज: भाम मोड़ के समीप पिकअप और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर घायल, रेफर, दो फरार
रफीगंज के भाम मोड़ के समीप शनिवार की सुबह पिकअप वाहन एवं मुर्गी लदे टेंपो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई। पिकअप एवं टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हुई है।