महसी: बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन मेले को लेकर रविवार शाम प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का भी जायजा लिया गया।