परिहार: परिहार में मौसम की पलटी चाल, तीन दिन बारिश के आसार
परिहार प्रखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से क्षेत्र में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम सक्रिय रह सकता है। इस दौरान गरज के साथ बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने क