कासगंज: विहिप और बजरंग दल मनाएंगे 'सेवा सप्ताह', जिले में लगेंगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सीएमओ को दिया ज्ञापन
कासगंज में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत ‘सेवा सप्ताह’ मनाने की घोषणा की गई है। अभियान के दौरान जिले की विभिन्न सेवा बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे ने बताया कि 6 जुलाई को कासगंज, 8 जुलाई को सहावर, 9 जुलाई को सोरों और 12 जुलाई को अमांपुर में स्वास्थ्य शिविर लगेगा।