बिहारीगंज: ₹75 हजार की सुपारी देकर पति की हत्या, पत्नी सहित चार गिरफ्तार
मधेपुरा के बिहारीगंज में हुए कामेश्वर मेहता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही 75 हजार रुपये देकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने गीता देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।