बांसवाड़ा: नापला में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दुर्घटना में घायल तीन मासूम सगे भाई एमजी अस्पताल में उपचार जारी
नापला गांव में एक अनियंत्रित कार ने ऑटो को तेज टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि घायल बच्चे डेरी निवासी सुभाष के पुत्र आशीष, सुनील और अपील हैं। तीनों सगे भाई ऑटो में यात्रा कर रहे थे। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों बच्चों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।