लोहरदगा: लोहरदगा में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, सड़कों पर जलभराव, किसानों को प्राकृतिक सिंचाई का लाभ
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार सुबह लोहरदगा जिले के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 7:30 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जो करीब 45 मिनट तक जारी रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।