खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कॉमरेड अवधेश कुमार राय के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भाकपा नेता कॉमरेड अवधेश कुमार राय पर विगत 23 अप्रैल को खोदावंदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में दर्जनों बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने का आरोप।