खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना परिसर में लगा साप्ताहिक जनता दरबार, दो मामले की हुई सुनवाई
खोदावंदपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ चंद्र प्रकाश पाण्डे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें दो मामले की सुनवाई की गई। नया एक भी मामला नहीं आया। इसकी जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि लंबित दो मामले में दोनों पक्षों को अगले सप्ताह के लिए सूचना दे दी जाएगी।