खोदावंदपुर: खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में
स्प्रे मशीनों के रखरखाव एवं उपयोग विषय पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केंद्र बेगुसराय द्वारा स्प्रे मशीनों के रखरखाव एवं उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 23 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राम पाल द्वारा बताया गया कि सिंगल नोज़ल से दवाओं का छिड़काव बराबर से नहीं हो पता है।