खोदावंदपुर: नया बोडिंग नहीं लगने से पेय जलापूर्ति कार्य बाधित, मामला बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10, 11 एवं 12 का
बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10,11एवं 12 में नया बोडिंग नहीं लगने से पेयजलापूर्ति कार्य बाधित हो रहा ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना को विस्तारीकरण कर हर घर नल का जल पहुंचाने की योजना खटाई में पड़ी है। स्थानीय लोगों ने इसे विभागीय उदासीनता और संवेदक की लापरवाही बताया है। लोगों का कहना है कि लगभग साढ़े 3 वर्षों से संवेदक द्वारा लोगों को लॉलीपॉप दिखाया जा रहा।