मंझनपुर: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंझनपुर में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, अधिकारियों का वेतन रोका
शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को समय 3 बजे जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों, डिजिटल उपस्थिति, एमडीएम, अपार आईडी और डीवीटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।