मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी की सख्ती: आंगनबाड़ी भवनों का शीघ्र हैंडओवर, बच्चों की उपस्थिति 80% तक बढ़ाने के दिए निर्देश
जनपद में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत चल रही योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करने हेतु जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को समय 12 बजे सम्राट उदयन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में ई-केवाईसी व आधार वेरिफिकेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, होम विजिट, तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई।