बेगूसराय: बागवान में बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस ने किया विफल, 01 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
बखरी थाना क्षेत्र के बागवान में बड़ी अपराधी घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस दौरान 01 अपराधी को 01 देसी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बखरी थाना को गुप्त सूचना मिली कि बागबान गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है.