बेगूसराय: जनसंपर्क कार्यालय में MCMC कोषांग का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, कहा- सोशल मीडिया पर रखें निगरानी
सामान्य प्रेक्षक ने जिला जनसंपर्क कार्यालय स्थित एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने पेड न्यूज एवं टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले विज्ञापन के बारे में जानकारी ली. तथा कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट पर निगरानी रखे.