एमपी में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर: सीएम मोहन यादव
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क पर परामर्श कार्यशाला में मध्यप्रदेश में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और डेटा सुरक्षा वर्तमान समय की बड़ी चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
सीएम ने बताया कि महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से यह केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह रिसर्च सेंटर साइबर सुरक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा साइबर हमलों की समय पर पहचान और रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#MohanYadav
#CyberSecurity
#MadhyaPradesh
#BhopalNews
#CyberResearchCenter
Indore, Indore | Jun 15, 2026