हरदोई: जिंदपीर चौराहे पर प्रतिमा को लेकर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी और मदारी पासी जागृति मंच ने किया विरोध
Hardoi, Hardoi | May 16, 2026 हरदोई शहर के जिंदपीर चौराहे पर बनने वाले नए चौराहे और वहां स्थापित की गई प्रतिमा को लेकर विवाद गहराने लगा है। प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए। दोपहर के समय अचानक चौराहे पर बड़ी संख्या में भीम आर्मी और मदारी पासी जागृति मंच से जुड़े लोग पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।