हमीरपुर: गुन्नू बाबा के मंदिर के पुजारी की गला दबा कर हत्या की गई, बेतवा नदी किनारे मिला शव
हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना के बह्दीना अछपुरा गांव स्थित गुन्नू बाबा के मंदिर के पुजारी ,मोराकांदर गांव निवासी लल्लूराम की अज्ञात ने गला दबा कर हत्या कर दी । बेतवा नदी के किनार पुजारी की लाश मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की तस्दीक हुई है।यह जानकारी सोमवार को तीन बजे मिली।