मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: ब्लैक शीशों के खिलाफ विशेष अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप
पलामू जिले में नए पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश पर शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में फोर व्हीलर वाहनों में लगे काले (ब्लैक) शीशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे पाए जा रहे हैं, उन्हें मौके पर ही हटवाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन