देहरादून में चलते-चलते आग का गोला बनी कार!
लच्छीवाला टोल प्लाजा और कुआंवाला के बीच चलती आल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
स्थानः मणिमाई मंदिर के पास, देहरादून रोड
#dehradun #a1_news_uttarakhand