जींद: जींद के बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल वर्मा की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
Jind, Jind | Feb 28, 2024 हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप पंचकूला द्वारा आयोजित 11वीं इंटर पावर यूटिलिटीज स्पोर्ट्स मीट में जींद के बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल वर्मा की टीम ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। राहुल वर्मा के पिता सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बुधवार को जींद में मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जींद पहुंचने पर राहुल का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।