सेगांव में वेटरनरी सर्जन के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 9.32 लाख रुपये के आभूषण और नगदी जब्त की है। यह चोरी 20 मार्च को दिनदहाड़े हुई थी। फरियादी डॉक्टर का परिवार घटना के दिन पनाली में अपने खेत पर गेहूं निकालने गया था।