मड़िहान: ददरा बाजार में सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार दो लोग भिड़े, एक की हुई मौत व दूसरा व्यक्ति हुआ घायल
बताते चले की ददरा पहाड़ी गांव निवासी 35 वर्षी रामनरेश तथा 24 वर्षी शत्रुघ्न बुधवार की रात 11:00 बजे। नदी हार बाजार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही ददरा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी बाइक चालक के आख पर पड़ने से। बाइक चालक रामनरेश ट्रक में भिड़ने से मृत्यु हो गई। वहीं घायल शत्रुघ्न को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया।