दमोह: सांसद राहुल सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सर्किट हाउस व मरहाहार का भ्रमण किया, विकास कार्यों का जायजा लिया
Damoh, Damoh | Apr 8, 2026 दमोह सांसद राहुल सिंह बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पहाड़ी और मरहाहार क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने पहाड़ी पर चल रहे सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी। करीब 1.59 करोड़ रुपये की लागत से पौधारोपण, गार्डन, सड़क व पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पहुंच मार्ग बन रहा है।