बुलंदशहर: गांव बड़ौदा निवासी एक व्यक्ति ने दबंगों पर ज़मीन क़ब्ज़ाने व मारपीट करने का लगाया आरोप, SSP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में पीड़ित ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जिसकी पुलिस में भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले में आज पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर न्याय की गुहार लगाई है।