मिर्ज़ापुर: जिला जज ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया निरीक्षण
जिला जज अरविन्द कुमार मिश्रा ने मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार, कैदियों की बैरक, भोजनालय, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।