मिर्ज़ापुर: मवैया गांव स्थित चंद्रकला बालिका विद्यालय प्रांगण में चोरों ने मंदिर का चैनल तोड़कर पीतल का घंटा चुराया
मवैया गांव के चंद्रकला बालिका विद्यालय के प्रांगण में स्थित मंदिर का चैनल तोड़कर चोरों ने पीतल का घंटा चुरा लिया। प्रधानाचार्य अमरदीप श्रीवास्तव ने चिल्ह कोतवाली में तहरीर देकर चोरी किए गए घंटा और चोर को पकड़ने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी विद्यालय में चोरी हो चुका है। जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।