मिर्ज़ापुर: बालू लदे ट्रक में युवक का शव छिपाकर लाने वाले हत्यारोपित की तलाश में पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज
कटरा कोतवाली क्षेत्र के 39वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास 7/8 मई 2024 की रात बालू लदे ट्रक में युवक का शव छिपाकर लाने वाले हत्यारोपित की तलाश में पुलिस ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे सीसीटीवी फुटेज जारी किया। साथ ही पुलिस ने हत्यारोपित का संभावित नाम और पता भी और उसका हुलिया भी जारी किया है।