मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला पुसला कर भगा ले जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसमें मंगलवार की शाम 4:00 बजे उप निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात क्षेत्र से अभियुक्त रत्नेश पुत्र सूरज निवासी ककराही थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया