डुमरा: सीतापुरम टाउनशिप को लेकर पुनौरा स्कूल में विशेष कैंप आयोजित, लोगों ने किया हंगामा
सीतामढ़ी जिले के पुनौरा क्षेत्र स्थित विद्यालय परिसर में सीतापुरम टाउनशिप परियोजना को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सम्राट चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कैंप में डुमरा सीओ डॉली झा ने भूमि संबंधी दावा एवं आपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई की।