मैनपुरी: पुसैना रोड निवासी महिला ने आरोपियों पर घर पर चढ़कर गाली-गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप, चौकी में की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के पुसैना रोड निवासी महिला लाड़ली देवी ने शनिवार को चौकी में शिकायत करते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उसके घर पर चढ़कर गाली गलौज की। साथ ही महिला ने मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। वहीं महिला के घर पर चढ़कर आए लोगों द्वारा गाली गलौज किए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।