मैनपुरी: सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार और क्राइम इंस्पेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 7 शिकायतों का निस्तारण
शनिवार को कचहरी रोड स्थित सदर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार और क्राइम इंस्पेक्टर ने जनता की समस्याओं को सुना। इस मौके पर लेखपाल कानूनगो भी कोतवाली में मौजूद नजर आए। 7 समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों के द्वारा निस्तारण किया गया है और बाकी की समस्याओं को जल्द निस्तारण करने की बात कही है।