मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र के तखरऊ के पास बाइक फिसलने से दो भाई हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी सत्यभान पुत्र विशराम सिंह अपने भाई शशांक को बाइक से लेकर फिरोजाबाद मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह तखरऊ गांव के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक अचानक से फिसल गई और बाइक सवार सत्यभान और शशांक दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।