हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में पांच दिन पूर्व बेतवा नदी में डूबे किशोर का शव सुबह पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।
कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी ग्राम पंचायत के मजरा बिंद पुरी गांव में पांच दिन पूर्व बेतवा नदी में डूब गए किशोर का शव सुबह पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। तब ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।