हमीरपुर: कस्बा मौदहा में धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकाली गई प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत पीर सुर्खुरू बाबा के उर्स की चादर
मौदहा कस्बा के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत पीर सुर्खुरू बाबा का 3 दिवसीय सालाना उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया जा रहा है, उर्स के मौके पर गुरुवार को धूमधाम व गाजे बाजे के साथ चादर निकाली गई। कस्बे मे भ्रमण करते हुए आस्ताने मे पेश की गई। गुरुवार को देर रात शानदार कव्वालियो का आयोजन हुआ। शुक्रवार को बड़े कुल की फातहा के साथ तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन होगा।