राघोगढ़: NH-46 रुठियाई में प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी ने की आत्महत्या, 5 साल से था अफेयर
Raghogarh, Guna | Apr 29, 2026 राघोगढ़ के धरनावडा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई में 25 वर्षीय प्रद्युमन सहरिया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 29 अप्रैल को परिजनों ने कहा, 28 अप्रैल को बमोरी इलाके में प्रेमिका की शादी हो रही थी सहन नही कर पाया। परिवार ने दावा किया कि 5 साल पहले शादी हुई थी, प्रेमिका की शर्त पर 2 साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।