पूरनपुर: टांडा छत्रपति गांव के पास खेत की रखवाली कर रहे मजदूर पर जंगली सूअर ने किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति के रहने वाले डालचंद पुत्र शंकर ने बुधवार को बताया कि वह टीटू सिंह के खेत में खड़ी गेहूँ की फसल की मजदूरी पर रखवाली करता है। आज वह खेत के पास में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक गेहूं के खेत से निकले जंगली सूअर ने मजदूर पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर दुसरे किसानों ने मजदूर को छुड़वाकर अस्पताल भिजवाया।