रामगंजमण्डी: सुकेत नगर पालिका में SDM को नियुक्त किया गया प्रशासक, कार्यकाल पूरा होने पर पार्षदों को किया गया मुक्त
सुकेत नगर पालिका में गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम नीता वासिटा को प्रशासक लगाया गया है। बता दे कि 2025 का पालिकाध्यक्ष का कार्यकाल पुरा होने से पालिकाध्यक्ष गोरधन मेहरा सहित पालिका उपाध्यक्ष और 27 पार्षदो को मुक्त कर प्रशासक लगाया गया। हालांकि बीते बुधवार को पालिका में ईओ हमेंद्र सांखला ने पदभार ग्रहण कर लिया था।