मंझनपुर: मंझनपुर SDM आकाश सिंह का एक्शन मोड, टॉप-10 भूमि विवाद अभियान में मौके पर निपटे मामले, ग्रामीणों को मिली राहत
मंझनपुर तहसील क्षेत्र में भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे टॉप-10 भूमि विवाद अभियान के तहत उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने ग्राम सेसा और पट्टी अब्दुल रऊफ में विशेष कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कराया। इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली और लंबे समय से लंबित विवादों का समाधान संभव हो सका।