रजौन: लोहारिया गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने चलाया हाई वोल्टेज ड्रामा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
Rajaun, Banka | Apr 26, 2025 शनिवार को रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर-असौता पंचायत के लोहारिया गांव में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया । गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया था । जिसको लेकर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया । यह कार्रवाई शनिवार संध्या 5:00 बजे तक चला।