रजौन: पुनसिया धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत
Rajaun, Banka | Apr 25, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया धर्म कांटा के पास ट्रक की टक्कर से ओड़हरा गांव के महानंद ठाकुर की पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई । वह कुछ दिन पहले पुनसिया धर्म कांटा के पास विवाह भवन से भोज खाकर लौट रहे थे । सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए । घटना शुक्रवार देर संध्या 8:00 बजे सूचना मिली है।