रजौन: तेरह माईल में भीषण आग, दो झोपड़ियां जलकर राख, अफरा-तफरी मची
Rajaun, Banka | Apr 24, 2025 चकमुनीयां गांव के तेरह माईल हाट के पास अचानक आग लग गई । आग इतनी भीषण थी कि मोहम्मद सद्दाब और मोहम्मद कुरमन की दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हादसा तेरह माईल वार्ड नंबर 10 के पास हुआ । झोपड़ी में अचानक आग लगी ।उस समय झोपड़ी में लोग मौजूद थे जो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले ।घटना गुरुवार संध्या करीब 5:00 बजे सामने आया है।