पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर रात 11:03 पर मामले की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया है कि सोमवार की रात में सुलतानगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान 40.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।