अलवर: अलवर में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं से मिली हल्की ठंडक, शाम को बारिश की संभावना
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। जिले में मौसम लगातार करवट ले रहा है। सोमवार सुबह से कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शाम को हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।