सोमवार को नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय मे कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बाढ़ प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मानसून पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम स्थापना, क्विक रिस्पांस टीम गठन, राहत केंद्रों की व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा।