*भैरवस्थान थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुपर हमसफर बस से 9 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार* *भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है* उक्त जानकारी थानाध्यक्ष सतेन्द्र तिवारी ने दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पु०अ०नि० सोनाली सिंह (उम्र 26 वर्ष) के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा दिनांक 25/09/26 को पूर्णिया से पटना जाने वाली सुपर हमसफर बस, रजि० नं० BR37P7111 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवार तीन व्यक्तियों के पास से 9 किलो गांजा जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
*1.* कल्लू कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- हरेन्द्र राय, साकिन- मीरमपुर, थाना- राघोपुर, जिला- वैशाली
*2.* राकेश कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता- रविन्द्र राय, ग्राम- रामजीचक बाटा, थाना- दीघा, जिला- पटना
*3.* भूटाली राय, उम्र 35 वर्ष, पिता- शीतल राय, ग्राम- नया पानापुर नवदियरी, थाना- अकीलपुर, जिला- पटना
पुलिस ने नारंगी-उजले झोले से 1 किलो (P1) और आसमानी-पीले झोले से 8 किलो (P2-P5) कुल 9 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही तीनों के पास से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।