पुलिस थाना डग की मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
474 ग्राम एम.डी.एम.ए., 22 ग्राम 85 मिलीग्राम स्मैक व 2.613 किलोग्राम संदिग्ध पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर साईकल जप्त।
जप्तशुदा मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 45.00 लाख रू.।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थो का परिवहन व अवैध मादक पदार्थो की खपत के संगठित अपराध से संबधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थानाधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर निर्देशित किया हुआ है।
अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री आशीष भार्गव वृताधिकारी वृत गंगधार के निकटतम सुपरविजन में श्री भंवरसिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना डग द्वारा कार्यवाही करते हुऐ दिनांक 23.08.2026 को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर आरोपी उमराव सिंह के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 474 ग्राम एम.डी.एम.ए., 22 ग्राम 85 मिलीग्राम स्मैक व 2.613 किलोग्राम संदिग्ध पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की है।
घटना का विवरणः- जिला झालावाड में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्री भागचन्द्र मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री आशीष भार्गव वृताधिकारी वृत्त गंगधार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्री भवरसिंह पुनि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभागी कार्यवाही करते हुऐ दिनाक 23.08.2026 को जिला स्पेशल की सूचना पर दौरान गश्त एवं नाकाबंदी हरनावदा से धतुरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर मोटर साईकल पर आते हुऐ अभियुक्त उमराव सिंह की आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक प्लास्टिक का थैला मिला जिसमें कुल 6 थैलियां मिली जिनमें अवैध मादक पदार्थ 474 ग्राम एम.डी.एम.ए., 22 ग्राम 85 मिलीग्राम स्मैक व 2.613 किलोग्राम संदिग्ध पावडर मिला मादक पदार्थ व परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ को खरीदने बेचने के सम्बन्ध मे अवैध मादक पदार्थों के तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग सम्मिलित है इस संबंध मे आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा मुलजिम :-
उमराव सिंह पुत्र शिवसिंह जाति सोन्ध्या राजपूत उम्र 26 साल निवासी डोकरखेडी पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
गठित विशेष टीमः श्री भंवर सिंह पु.नि. थानाधिकारी डग, श्री सियाराम उम.न., श्री घनश्याम सोनी हेका. 60, श्री भंवरलल हेका. 1151 श्री मुकेष कुमार कानि. 1304
विशेष भूमिकाः-जिला विशेष टीम श्री सुरेन्द्र कुमार हैड कानि० 332. श्री महावीर हैड कानि० 155. श्री चन्द पोखर कानि 210 थी उतराज कालि 1392 श्री अरुण देवासी कानि० 1216 थी पयामलाल
Ratlam, Ratlam | Sep 3, 2026