करछना: मदौंली गांव में अज्ञात कारणों से 38 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फंदे पर लटक कर दी जान
करछना थाना क्षेत्र के मदौली गांव में सोमवार तथा मंगलवार के मध्य रात्रि गांव निवासी अनिल यादव का 38 वर्षीय पत्नी बिटोला देवी ने घर के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी घर वालों को हुई तो रोना पीटना मच गया। अनिल यादव की शादी 2008 में बिटोला देवी के साथ हुआ था। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हैं।